कमलेश
लखीमपुर खीरी :राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) के जिलाध्यक्ष माननीय विनोद शुक्ला के निर्देशन में व जिला संगठन मंत्री एकलव्य पाठक के नेतृत्व मे हसनपुर कटौली मे स्थित शिव मन्दिर पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा व युवा मोर्चा की ब्लॉक स्तरीय टीम गठित का गठन सर्वसम्मिति से हुआ। जिसमें नियुक्त हुए पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के प्रति निष्टा व ईमानदारी से पद का दायित्व निभाने व राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी को नई दिशा देने सहित संगठन को जिला से लेकर गांव स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जिला संगठन मंत्री एकलव्य पाठक ने सभी पदाधिकारी को मिली जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वहन करने के लिए प्रेरणा दी साथ ही उन्होंने बताया कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब आप लोग संगठित होकर इस संगठन को जिले से लेकर गांव स्तर पर एक बूथ 100 यूथ की जिम्मेदारी लेकर पार्टी का हर कार्यकर्ता साबित कर दिखायेगा। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना कर सभी पदाधिकारियों को उनके द्वारा बताए गए नीतियों और सिद्धांतों पर चलकर संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।इस बाबत एकलब्य पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा आम जनता के अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार कार्य करेगा और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती देगा। बैठक मे मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष नवीन तिवारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश पांडे, चंदन सिंह, ब्लॉक महासचिव अमन मिश्रा, प्रत्यक्ष सक्सेना, ब्लॉक सचिव अवधेश तिवारी, पंकज मिश्र, अभिसांत कुमार, सुधाकर, हरीश यादव, अमित कुमार,भास्कर अवस्थी, प्रतीक मिश्र, पीयूष मिश्र, देवेज्य, देवेंद्र, कुलदीप मिश्र,विपिन तिवारी, अभिषेक मिश्रा, अरविंद गिरी, रामबाबू मिश्र, निर्मल शुक्ल, सुमेर वर्मा ,नकुल मिश्र, रिंकू मिश्र, अरविंद तिवारी, अनिल मिश्र, योगेश तिवारी सच्चिदानंद, आनंद तिवारी, संदीप गोस्वामी सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

