एकलब्य पाठक
ईसानगर खीरी:जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ईसानगर पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशन में मंगलवार को थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर छह व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार सभी के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में प्यारेलाल, अनुज, अतीक, हकीक, निसार अहमद और गुलशन शामिल हैं। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

