पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा ।क्षेत्र के टिकरी के मजरा ठठेर पुरवा मे सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा में आयोजक समाजसेवी रघुनंदन वर्मा ने आचार्य का माला पहना कर कथा कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।पहले दिन कथावाचक पंडित संतोष कृष्ण तिवारी ने धुंधकारी की कथा का संगीतमय वर्णन कर भक्तो को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के प्रथम दिवस यजमान शांति देवी और उनके नाती देवांश वर्मा ने व्यासपीठ का विधिवत पूजन कर श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ कराया। इस दौरान कथावाचक संतोष कृष्ण तिवारी ने यजमान सहित गांव के लोगों को श्रीमदभागवत कथा का महात्म व धुंधकारी की कथा का संगीतमय वर्णन कर मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु झूमते नजर आए। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस मौके पर रघुनंदन वर्मा, छोटू, दयाशंकर पांडेय, इंदर वर्मा, संतोष कुमार सिंह प्रधान,विजय कौशल, अखिलेश त्रिपाठी , शिवनंदन वर्मा, राजा सिंह, रमेश तिवारी, बहौरे जायसवाल, रवि, आरुषी वर्मा, डां शंकर वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद।

