अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में रविवार को चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान में 76 वाहनों का चालान कर 168000 रुपए जुर्माना किया गया ।
21 जून को बलरामपुर उतरौला मार्ग पर वाहनों के नंबर प्लेट, ओवरलोड वाहनों की चेकिंग, वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट नही होने हेलमेट एवं सीट बेल्ट नहीं लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान में कुल 6 ओवरलोड वाहनों को निरुद्ध किया गया तथा 76 वाहनों के चालान किए गए । चेकिंग अभियान में कुल 168000 रुपए (एक लाख अरसठ हजार ) की शास्ति अधिरोपित की गई । अनाधिकृत संचालित यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।