पं श्याम त्रिपाठी/ बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कंपोजिट विद्यालय कोल्हमपुर इमाम के प्रांगण में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम का आयोजन इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में किया गया। योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से चर्चा करते हुए नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।
योगाभ्यास के उपरांत उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक विकास कुमार सिंह, सीमा सिंह, आस्था मिश्रा, शिक्षामित्र ज्योति पांडे, सज्जन अली, भंडारी सहित विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों ने सहभागिता की।वही गैलनग्रंट कंपोजिट विद्यालय मे प्रधानाध्यापक राकेश मिश्रा की अगुवाई मे योगशिविर लगाकर योगाभ्यास किया गया है।



