पं श्याम त्रिपाठी/ जिंदर सिंह
नवाबगंज (गोंडा) कस्बे के थाना चौराहे पर रविवार देर शाम करीब 09 बजे आमने-सामने हुई दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पंहुची पुलिस ने दोनो घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नवाबगंज गिर्द गांव के मझहन पुरवा का रहने वाला रवि कुमार (24)पुत्र भगवान दास गांव के ही 10 वर्षीय अरून के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। थाना चौराहे पर सामने से आ रहे बाइक सवार दीपू शर्मा (23)पुत्र गिरजाशंकर निवासी नब्बौ पुरवा थाना भीगा पलिया लखीमपुर से उसकी बाइक टकरा गई ।जिससे रवि और दीपू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया है। सीएचसी अधीक्षक राम मोहन सिंह ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी है। तहरीर मिलने पर कारवाई की जायेगी।


